Type Here to Get Search Results !

SDM Jyoti मौर्या केश :'जान से मार दूंगी...' कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई ज्योति मौर्य और मनीष दुबे की मुश्किल, आलोक को रास्ते से हटाने पर बात जानें पूरा मामला


PCS Jyoti Maurya News: -                                                                                                                          SDM Jyoti  मौर्या केश :'जान से मार दूंगी...' कॉल रिकॉर्डिंग ने बढ़ाई ज्योति मौर्य और मनीष दुबे की मुश्किल, आलोक को रास्ते से हटाने पर बात जानें पूरा मामला एबीपी इस कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है. इस रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर ज्योति मौर्य और मनीष दुबे आलोक मौर्य को रास्ते से हटाने की बात कर रहे हैं.


और पढ़े :-

 एबीपी इस कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है. इस रिकॉर्डिंग में ज्योति मौर्य इस बात से परेशान दिख रही हैं वो कहती है आलोक उसे तलाक देने को राजी नहीं है. इसके बाद दोनों के बीच उसे रास्ते से हटाने को लेकर भी बात होती है. आलोक मौर्य ने भी अपनी शिकायत के साथ सुबूत के तौर पर कई व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड आदि सौंपे थे. फॉरेंसिक जांच में यदि रिकॉर्डिंग सही पाई जाती है तो दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.                                                                                                                  PCS Jyoti Maurya Case: बरेली की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) और उनसे अफेयर को लेकर चर्चा में आए जिला होमगार्ड कमांडेट मनीष दुबे (Manish Dubey) की मुश्किलें अब बढ़ सकती है. सोशलMedia) पर दोनों की बातचीत की एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें दोनों आलोक मौर्य (Alok Maurya) को रास्ते से हटाने की बात कर रहे हैं. अगर ये कॉल रिकॉर्ड जांच में सही पाई जाती है तो फिर दोनों की मुश्किलें बढ़ना तय है. यही नहीं इस रिकॉर्डिंग में दोनों सड़क हादसे में उसे मारने की भी बात करते हैं. आलोक को रास्ते से हटाने पर बात


भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

भीम आर्मी ने जातिसूचक टिप्पणी को लेकर महिला अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बरेली में संगठन मंडल अध्यक्ष विकास बाबू एडवोकेट ने एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर बताया कि पीसीएस अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह जातिसूचक शब्द बोल रही हैं। इससे जातीय वैमनस्यता फैल रही है। 

वाल्मीकि समाज के साथ ही वंचित वर्ग अपमान महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी के खिलाफ एससी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अगर तय समय में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो भीम आर्मी आंदोलन करेगी।

मुझे फंसाने के लिए शादी का फर्जी कार्ड छपवाया'

आलोक मौर्य का कहना है कि उनकी 2010 में शादी हुई थी। शादी के वक्‍त ज्‍योति बीए कर रही थीं। वह उस दौरान टीचर नहीं थी। ज्‍योति से सवाल पूछा जाना चाहिए कि 2010 में जब वह ग्रेजुएशन कर रही थीं या नहीं। दरअसल, ज्‍योति के पिता ने उनकी शादी का कार्ड मीडिया के सामने दिखाया था जिसमें ज्‍योति के नाम के नीचे अध्‍यापिका लिखा हुआ था। वहीं, आलोक के नाम के नीचे ग्राम पंचायत अधिकारी लिखा है। ज्‍योति के पिता का कहना था कि आलोक चतुर्थ श्रेणी पद पर थे। उन्‍होंने झूठ बोलकर उनकी बेटी से शादी की है। इन आरोपों पर आलोक का कहना है कि उन्‍हें फंसाने के लिए ससुरालवालों ने फर्जी शादी का कार्ड छपवाया है। उन्‍होंने झूठ बोलकर शादी नहीं की थी।

पति ने होमगार्ड मुख्यालय में दर्ज कराई शिकायत

प्रयागराज के रहने वाले सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से रिश्तों में खटास के बाद पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य चर्चा में बनी हुई हैं। आलोक ने होमगार्ड मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों उनकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। उनकी शिकायत पर डीजी होमगार्ड वीके मौर्या ने प्रयागराज के डिप्टी कमांडेंट जनरल संतोष कुमार को जांच सौंपी है। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.