Type Here to Get Search Results !

MOD स्कीम क्या है ? MODS स्कीम में मुश्किल घड़ी पैसे की नहीं होगी किल्लत,इस स्कीम में (RD +FD और सेविंग अकाउंट )का इंटरेस्ट...

SBI की मल्‍टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्‍कीम (MODS):- MODS स्कीम बैंकों की एक ऐसी सुविधा है जिसमें आपको सामान्‍य एफडी जितना ही ब्‍याज मिलता है, लेकिन आपको पैसे निकालने के लिए लॉक-इन पीरियड की बाध्‍यता नहीं होती, आप जब चाहे जरूरत पड़ने पर कभी भी ATM से अपना रकम निकाल सकते हैं 

MOD स्कीम क्या है ? MODS स्कीम में मुश्किल घड़ी पैसे की नहीं होगी किल्लत,इस स्कीम में (RD +FD और सेविंग अकाउंट )का इंटरेस्ट...





READ MORE -
  1. -Senior Citizen Saving Scheme ;सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 2023 क्या है ? SCSS स्कीम में ब्याज दर,योग्यता,लाभ,खाता खोलने, पैसे जमा करने और निकालने के नियम



SBI की मल्‍टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्‍कीम :-

                                                                                      SBI की मल्‍टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्‍कीम (MODS) डिपॉजिटर के सेविंग्‍स या करंट अकाउंट से लिंक्‍ड होती है. इस स्‍कीम पर भी आपको उतना ही ब्याज मिलता है, जितना एफडी की अन्‍य स्‍कीम्‍स पर मिलता है. इसमें आप मिनिमम 10,000 रुपए निवेश के साथ एफडी अकाउंट खोल सकते हैं. इसमें आप 1,000 रुपए के मल्‍टीपल्स में पैसे जमा किए जा सकते हैं और 1,000 रुपए के मल्‍टीपल्स में ही निकाले भी जा सकते है


SBI MODs और Fixed Deposit दोनों के बीच अंतर :-

                                                                                                    SBI MOD बिलकुल आपके Normal Saving account की तरह काम करता है जिस तरह से आप अपने Normal saving account से किसी भी वक़्त पैसा ATM पर निकाल सकते हैं, online transfer कर सकते हैं, Online payment कर सकते हैं – वैसे ही SBI MODs मे आप ये सब कर सकते हैं।जबकि दूसरी तरफ सामान्य Fixed Depsoit मे आपको पैसा Maturity मे ही मिलता है Interest के साथ। FD मे पड़ा पैसा आप ना  तो ATM से निकाल सकते हैं और ना ही आप कहीं transfer कर सकते हैं 

 READ MORE -

  1. पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (PPF): पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (PPF) क्या है, सरकारी कर्मचारी के लिए PPF योजना बेस्ट है ,GPF की जगह PPF में कर सकते है नीवेस

MODS स्कीम की ब्याज दर क्या है? :-

                                                                                 एसबीआई की मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम (SBI MODS) के तहत आपको बैंक के सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट के बराबर ही ब्याज मिलता है. साथ ही सीनियर सिटिजन्स को एक फीसदी अधिक ब्याज दिया जा रहा है. 13 अगस्त को रिवाइज की गई ब्याज दरों के मुताबिक एसबीआई फिलहाल 5 साल और उससे ज्यादा अवधि के 2 करोड़ रुपये तक के एफडी पर 5.65% फीसदी ब्याज दे रहा है, जबकि सीनियर सिटिजन्स को 6.80% तक ब्याज दिया जा रहा है. SBI की इस स्कीम के तहत 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए एफडी कराए जा सकते हैं नीचे टाइम के हिसाब से ब्याज दर दिया गया है 

7 - 45 days

2.90%

3.40%

46 - 179 days

3.90%

4.40%

180 - 210 days

4.40%

4.90%

211 - 364 days

4.40%

4.90%

1 - 1 years 364 days

5.10%

5.60%

2 - 2 years 364 days

5.20%

5.70%

3 - 5 years

5.45%

5.95%

5 - 10 years

5.50%

7 .1 %

             


SBI एमओडी स्कीम का पैसा क्या ATM से निकाल सकते हैं :-


                                                     इस स्विकीम में आप बीदड्रॉल ATM के जरिए भी किया जा सकता है. एमओडी से पैसे निकालने के बाद, जितने पैसे बचेंगे उन पर एफडी पर तय ब्‍याज मिलता रहेगा. इस पर भी उतना ही ब्‍याज मिलता है, जितना एसबीआई की अन्य एफडी पर मिलता है. एमओडी के लिए कम से कम 10,000 रुपये जमा कराने होंगे. इसके बाद आप इसमें 1000 रुपये के मल्टीपल्स में और भी रुपये जमा कर सकते हैं. इसमें पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है इस अकाउंट में ग्राहक समय से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं। एसबीआई के अनुसार, मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अकाउंट की तरह समयपूर्व निकासी के नियम लागू है 

इसमे ऑटो-स्वीप फैसिलिटी :-

                                                                         भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में सेविंग बैंक अकाउंट के साथ auto-sweep facility की सुविधा आपको  Savings Plus Account के साथ मिलती है। आप अपने किसी भी सेविंग अकाउंट में SBI Multi Option Deposit Scheme (MODS) लिंक कराकर उसे Savings Plus Account में बदलवा सकते हैं। इसके बाद यह एक साथ सेविंग अकाउंट और एफडी अकाउंट के फायदे देने लगता है 

MOD स्कीम क्या है ? MODS स्कीम में मुश्किल घड़ी पैसे की नहीं होगी किल्लत,इस स्कीम में (RD +FD और सेविंग अकाउंट )का इंटरेस्ट और ऑटो -स्वीप फैसिलिटी की भी सुबिधा उपलब्ध

 MODS स्कीम की खासियत :-

                                                                  एसबीआई (SBI) ने मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम (MODS) सुविधा दी है. इसमें ग्राहक अपनी जरूरत के समय 1000 रुपए के गुणक में पैसा निकाल सकते हैं.

 इस स्कीम की कुछ खास बातें-

  1. - एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपोजिट स्कीम में कम से कम 10,000 रुपये जमा कराने होते हैं. इसके बाद आप इसमें 1000 रुपये के मल्टीपल्स में और भी रुपये जमा कर सकते हैं. इसमें पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.
  2. - स्कीम का पैसा ATM के जरिये भी निकाल सकते हैं. एमओडी से पैसे निकालने के बाद, जितने पैसे बचेंगे उन पर एफडी पर तय ब्याज मिलता रहेगा.
  3. - MODS पर भी उतना ही ब्याज मिलता है, जितना अन्य एफडी पर मिलता है.
  4. - इस स्कीम पर लोन लेने और नॉमिनी की सुविधा भी उपलब्ध है.
  5. - इसे एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर किया जा सकता है.
  6. - ग्राहक के लिए इससे लिंक्डि सेविंग्सल अकाउंट में मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस रखना अनिवार्य है. इसमें 3000 रुपये मिनिमम बैलेंस रखना होता है. बैलेंस कम होने पर MODS तोड़कर अकाउंट में क्रेडिट किया जाता है.
  7. - इस स्कीम में इंडिविडुअल, ज्वाइंट, माइनर, फर्म, कंपनी, लोकल बॉडी कोई भी इसमें इन्वेस्ट कर सकता है.
  8. - एफडी की तरह यहां भी ब्याज 2.9 से 5.9 प्रतिशत की दर से मिलेगी. ये दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हैं.
  9. - 5 लाख तक के FD पर अगर आप समय से पहले पैसा निकालते हैं तो 0.50 प्रतिशत की पेनाल्टी लगेगी.
  10. - 5 लाख से 1 करोड़ के बीच की FD पर यह पेनाल्टी 1 प्रतिशत होगी.
  11. - जबकि, 7 दिन से कम के डिपॉजिट पर कोई ब्याज नहीं मिलता है


यह भी पढ़े :-

एफडी [ Fixed Deposit ] क्या होता है? आ गया एफडी में पैसा लगाने का टाइम, FD Account के फायदे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.