Type Here to Get Search Results !

Welcome 3: विवादों में घिरी अक्षय कुमार की वेलकम 3, फिल्म की रिलीज डेट भी की अनाउंस

Welcome 3 Controversy: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की रिलीज का एलान किया गया और पूरी स्टार कास्ट से रुबरू करवाया गया। वहीं, अब वेलकम 3 पर मुसीबतों के बादल मंडराने लगे है। बात इतनी बढ़ गई है कि फिल्म की शूटिंग रोकने तक पहुंच गई है।

Welcome 3: विवादों में घिरी अक्षय कुमार की वेलकम 3, फिल्म की रिलीज डेट भी की अनाउंस


Read more :-

  1. Gadar 2 Simrat Kaur Actress : कौन हैं 'गदर 2' में सनी देओल की बहू सिमरत कौर
  2. OMG 2 Movie Review in Hindi : फिल्म ओह माई गॉड 2 में परेश रावल और अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभाते हुए

Welcome 3 Teaser Released: -

                                                                                                               इस मोवी में टीजर की शुरुआत जंगल से होती है. जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट आर्मी ड्रेस पहने हुए वेलकम 3 का टाइटल सॉन्ग गाती नजर आती है. बीच में दिशा पाटनी और अक्षय कुमार की नोंक-झोंक भी होती है और फिर रवीना टंडन बीच-बचाव करती हैं.बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर एक्टर को सेलेब्स सहित फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार ने भी अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को ट्रीट दी है. दरअसल एक्टर ने अपने बर्थडे पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (वेलकम 3) का मजेदार टीजर जारी कर दिया है. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट का भी खुलासा हो गया है.



वेलकम 3 का हिस्सा न होने पर नाना पाटेकर ने कहा ये:-

                                                                                                                                          मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम 3 का हाल ही में अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हुआ. इसे फैंस ने काफी प्यार दिया. हालांकि, इसमें एक्टर नाना पाटेकर नजर नहीं आए. फैंस भी नाना पाटेकर की अब्सेंस से निराश दिखे. क्योंकि वेलकम फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों में नाना पाटेकर के कैरेक्टर को फैंस ने काफी पसंद किया था. उन्होंने फिल्म वेलकम और वेलकम बैक में उदय शेट्टी का रोल प्ले किया था, जो काफी पॉपुलर हुआ थाअब जब नाना पाटेकर से पूछा गया कि वो फिल्म का पार्ट क्यों नहीं है? इस पर उन्होंने कहा, 'उनको लगता है कि हम पुराने हो गए. इसीलिए शायद उन्होंने नहीं लिया. इनको लगता है (वैक्सीन वॉर के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की तरफ इशारा करते हुए) हम अभी पुराने नहीं हुए हैं, इसीलिए इन्होंने ले लिया. सिंपल है.'

टीज़र वीडियो के ज़रिए ‘वेलकम 3’ अनाउंस:-

                                                                                                                     


 बीती 09 सितंबर को एक टीज़र वीडियो के ज़रिए ‘वेलकम 3’ अनाउंस की गई थी. उसमें 25 एक्टर्स की भारी-भरकम कास्ट नज़र आ रही है. अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, जैकलिन फर्नानडेज़, संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, कृष्णा अभिषेक, शारिब हाशमी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े इसमें शामिल हैं. नाना पाटेकर और अनिल कपूर को संजय दत्त और अरशद वारसी से रिप्लेस किया गया है. ये अभी कंफर्म नहीं कि दोनों उदय शेट्टी और मजनू भाई का रोल करने वाले हैं. बाकी उनके अलावा दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी फिल्म में एक्टिंग करने वाले हैं.

जिद्द पर अड़ा फेडरेशन:-

                                                                                            फिरोज नाडियाडवाला ने 2015 में वेलकम 2 के टेक्नीशियंस को भुगतान किया था और ये रकम लगभग 4 करोड़ रुपये थी, जिसे बाद में घटाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया गया था। हालांकि, चेक जमा करने के बाद फिरोज ने उसे भी रोक दिया। हमने 2015 में नॉन- कोऑपरेशन जारी किया था, लेकिन अब इसे लागू करेंगे, क्योंकि उन्होंने आखिरकार अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। वो जब तक बकाया चुकता नहीं कर देंगे तक जब हम उन्हें शूटिंग शुरू नहीं करने देंगे।

कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल':-

                                                                                                                                         टीजर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, “ खुद को और आप सब को एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज. अगर आपको ये पसंद आए और आप थैंक्स कहेंगे तो मैं वेलकम (30 कहूंगा).” इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. जिसके मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' अगले साल 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.