Type Here to Get Search Results !

Honda sp 125 sports edition launched in india:जाने होंडा sp125 क़ीमत ,फीचर , ख़ासियत और नई अपडेट

Honda sp 125 sports edition launched in india:होंडा SP125 स्पोर्ट्स एडिशन के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा, “हमें नए होंडा SP125 स्पोर्ट्स एडिशन के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. अपनी बोल्ड अपील और आधुनिक उपकरणों के साथ, यह आपको एक ऐसा अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है जो एडवांस से भी आगे है


Honda sp 125 sports edition launched in india


Read More :-

देश की पहली CNG Bikes लॉन्च,अगर लॉन्च हुई CNG Bike, तो ये होंगे 2 बड़े नुकसान


SP125 स्पोर्ट्स एडिशन के लॉन्च:-


                                                                                                                         हमारा मानना है कि SP125 का नया स्पोर्ट्स एडिशन ग्राहकों के बीच एक लोकप्रिय पसंद बना रहेगा और अपने सेगमेंट में नए मानक स्थापित करेगा होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपनी SP125 बाइक का स्पोर्ट्स एडिशन लॉन्च किया. कंपनी की नई बाइक की कीमत 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम) है. होंडा SP125 स्पोर्ट्स एडिशन के लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. देशभर में सभी होंडा रेड विंग शोरूम से स्पोर्ट्स एडिशन के लिए बुकिंग की जा सकती है. खास बात ये है कि होंडा SP125 स्पोर्ट्स एडिशन सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है.

होंडा एसपी 125 स्पोर्टस एडिशन का डिजाइन:-


                                                                                                                 

           होंडा एसपी 125 स्पोर्टस एडिशन की बात करें तो कंपनी ने इसे काफी स्पोर्टी और आरामदायक सवारी के लिए बनाया है. गाड़ी के अन्य पहलुओं पर नजर डालें तो कंपनी ने इसके फ्यूल टैंक को काफी अधिक बोल्ड रखा है ताकि गाड़ी देखने में एग्रेसिव लग सके. इसके अलावा एलॉय व्हील, मैट मफलर कवर और बॉडी पैनल दिया गया है गाड़ी देखने में काफी सुंदर लग रही है क्योंकि इसके ग्राफिक्स सुधार किया गया है. गाड़ी के अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो कंपनी की तरफ से इसमें एलइडी हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं



Read More :-

Yamaha Fascino 125 Scooter :आ गई देश की पहली Hybrid Scooter, पेट्रोल, बैटरी दोनों पर चलाएं



होंडा SP 125 Features:-


                                                                                   

       इसमें आपको बड़ा फीचर अपडेट मिला है डिजिटल मीटर में जिसमे जिसमें आपको बताई जाती है गियर पोजीशन इंडिकेटर, बाइक कितना एवरेज दे रही है , कितनी दुरी में बाइक की तेल ख़त्म होने वाली है , सर्विस कब करानी है ,eco लाइट इंडिकेटर और डिजिटल घड़ी भी मिलती है |SILENT START WITH ACG – इसके आने के बाद बाइक बिलकुल शांत तरीके से स्टार्ट होती है सेल्फ लेने पर ! FULL DIGITAL METER – सब जानकारी डिजिटल तरीके से आप देख पाएंगे !

होंडा की eSP टेक्नोलॉजी:-

  1. साइड स्टैंड इंजन कटऑफ सेंसर
  2. रियल टाइम माइलेज की जानकारी
  3. गियर पोजीशन इंडिकेटर
  4. इको इंडिकेटर
  5. ट्यूबलेस टायर
  6. बेहतरीन ग्राफ़िक्स
  7. एलईडी DC हेडलाइट
  8. स्प्लिट एलाय व्हील
  9. क्रोम के मफलर
  10. सिंगल स्विच से इंजन स्टार्ट स्टॉप की सुविधा
  11. इंटीग्रेटेड पासलाइट और हेडलाइट हाई बीम

होंडा SP 125 स्पेसिफिकेशन:-


होंडा की Honda SP 125 बाइक में आपको मिलता है 125cc वाला इंजन जो कि काफी अच्छी आपको परफॉर्मेंस दे देती है | बढ़ियां माइलेज और परफॉरमेंस के साथ-साथ बेहतरीन फीचर इन बाइक में मिलती है SP125 आपको ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक दोनों में आती है साथ ही ट्यूबलेस टायर भी मिलेगा 



  1. |इंजन : 123.94cc का 4 stroke, SI Engine
  2. बोर और स्ट्रोक : 50.0 X 63.1 mm
  3. पॉवर : 8kW की पॉवर 7500 rpm पर
  4. टर्क : 10.9 Nm की 6000 rpm पर
  5. माइलेज : 65+ kmpl(बदलाव संभव)
  6. टॉप स्पीड : 100 kmph*
  7. कैसे स्टार्ट होगी : सेल्फ स्टार्ट / किक स्टार्ट
  8. ट्रांसमिशन : Manual 5 Speed
  9. फ्यूल सिस्टम : PGM-Fi
  10. फ्रंट सस्पेंशन : Telescopic
  11. पिछला सस्पेंशन : Hydraulic Type
  12. सामने वाली ब्रेक : Disc 240 mm, Drum 130 mm
  13. पीछे वाली ब्रेक : Drum 130 mm
  14. सामने वाली टायर : 80/100-18 M/C 47P, Tubeless
  15. पीछे वाली टायर : 100/80-18 M/C 53P, Tubeless
  16. लम्बाई : 2020 mm
  17. चौड़ाई : 785mm
  18. ऊंचाई : 1103 mm
  19. सीट की ऊंचाई : 790 mm
  20. व्हील्बेस : 1285 mm
  21. ग्राउंड क्लेअरेंस : 160 mm
  22. वजन : Disc 117 kg, Drum 116 kg
  23. तेल टैंक की क्षमता : 11.2 L

होंडा एसपी 125 स्पोर्टस एडिशन का कलर ऑप्शन:-


                                                                                                                                         होंडा एसपी 125 स्पोर्टस एडिशन के कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी की तरफ से इसमें दो ऑप्शन दिए गए हैं पहला हेवी ग्रे मेटैलिक है. वहीं दूसरा डिसेंट ब्लू मेटैलिक है.


होंडा SP 125 स्पोर्ट्स एडिशन की कीमत: 90,567 रुपये:-


                                                                                                                                                 होंडा SP 125 स्पोर्ट्स एडिशन में BS6 फेज-2 और OBD2 अनुरूप अपडेटेड 123.94cc, सिंगल-सिलेंडर PGM-FI इंजन दिया गया है, जो 8kW का पावर और 10.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.