Type Here to Get Search Results !

Sovereign Gold Bond Scheme: कल से ख़रीदे सस्ता सोना .......बस आज का इंतजार ,सस्ती दर में खरीदें सोना

Sovereign Gold Bond Scheme: कल से ख़रीदे सस्ता  सोना .......बस आज का इंतजार ,सस्ती दर में खरीदें सोना

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम :-


                                                                                                                               सरकार की ओर से शुरू की गई यह एक खास पहल है, जिसके तहत मार्केट से कम प्राइस पर गोल्ड में निवेश किया जा सकता है. यह सरकार की ओर से समर्थित गोल्ड बॉन्ड स्कीम है, साल 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम लॉन्च की गई थी. ये केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई एक खास स्कीम है, जिसके ​जरिये बाजार से कम दाम पर सोने में निवेश किया जा सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ये बॉन्ड जारी किए जाते हैं. 



इसमें सोना, बॉन्ड के रूप में होता है, लेकिन इसकी वैल्यू सोने के बराबर है. इस स्कीम के तहत इन्वेस्टमेंट पर सरकार की ओर से सिक्योरिटी की गारंटी जाती है जिसमें पैसे निवेश पर सुरक्षा की गारंटी ​भारत सरकार की ओर से दी जाती है. यह बॉन्ड स्कीम भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी किया जाता है.





सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 सीरीज II:-

                                                                                                                               रिजर्व बैंक के 14 जून 2023 के सर्कुलर के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 सिरीज-II सब्सक्रिप्शन के लिए 11-15 सितंबर 2023 के दौरान खुली रहेगी. गोल्ड बांड का मूल्य सबस्क्रिप्शन अवधि से पहले यानी 06 सितंबर 07 सितंबर और 08 सितंबर 2023 को प्रति ग्राम सोने की कीमत 5,923/- रुपये (पांच हजार नौ सौ तेईस रुपये मात्र) रही है.सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सस्ता सोना खरीदने के लिए पांच दिन का समय दिया जा रहा है. 11 सितंबर से 15 सितंबर तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम सदस्यता के लिए खुला रहेगा. सोना ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड दोनों तरीके से खरीदा जा सकता है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेशक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने में निवेश करते हैं यानी 99.9 फीसदी प्योर गोल्ड में इंवेस्ट किया जा सकता है


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023-24 सीरीज 1 :-

                                                                                                        सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023-24 सीरीज 1 के लिए बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5,926 प्रति ग्राम सोना है. वहीं, रिजर्व बैंक डिजिटल माध्यम से आवेदन के लिए भुगतान करने वाले निवेशकों को प्रति ग्राम गोल्ड पर 50 रुपये की छूट दे रहा है. ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बांड का इश्यूल प्राइस रु. 5,876 प्रति ग्राम गोल्ड रहेगा

सोवरन गोल्ड बॉन्ड कहां से खरीद और निवेश कर  सकते हैं:-

                                                                                                                                                          


  सोवरन गोल्ड बॉन्ड के अनुसार लिस्टेड कमर्शियल बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL), नामित डाकघरों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के जरिए बेचा जाएगा
बैंकों से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं.
  • - ऑनलाइन खरीद पर `50/ग्राम की छूट.
  • - पोस्ट ऑफिस से भी हो सकती है खरीद.
  • - स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन के जरिए खरीद संभव.
  • - BSE, NSE के प्लेटफॉर्म से भी खरीद संभव.
  • - बैंक में खाता होना जरूरी.
  • - लॉकइन पीरियड 8 साल.


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के क्या हैं लाभ?:-

  1. इस गोल्ड बॉन्ड को डीमैट प्रारूप में रखा जा सकता है
  2. सोने की कीमतों पर आधारित रिटर्न के अलावा, 2.5 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज दर मिलता है।
  3. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में न्यूनतम 8 वर्ष का कार्यकाल में निवेश करना होता है लेकिन इसमें 5वें, 6वें और 7वें वर्ष में बाहर निकलने का विकल्प भी होता है।
  4. निवेश किए गए पैसे और ब्याज पर सॉवरेन गारंटी होती है।
  5. एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग बॉन्ड के परिणामस्वरूप जल्दी बाहर निकलना पड़ सकता है।

पात्रता :-

बॉन्ड सभी भारतीय निवासी व्यक्तियों, एच यू एफ, ट्रस्टों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थानों को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
नोट: 'डेबिट अकाउंट नंबर' और 'इंटरेस्ट क्रेडिट अकाउंट' फ़ील्ड के लिए 'सीसी' खातों को अनुमति/पॉप्युलेट नहीं किया जाएगा। एनआरआई ग्राहकों को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने की अनुमति नहीं है।

कार्यकाल :-

बॉन्ड का कार्यकाल 8 साल की अवधि के लिए होगा और 5 वें वर्ष के बाद निकास विकल्प का उपयोग ब्याज भुगतान की तारीखों पर किया जाएगा


कैसे तय होती है गोल्ड की कीमत?:-

                                                                                                         जून में आई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की पहली सीरीज के तहत सोने की कीमत 5,091 रुपये प्रति ग्राम तय की गई थी. इस बार कीमत में प्रति ग्राम 106 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. इस स्कीम के तहत सोने की कीमत तय करने के लिए आरबीआई लॉन्चिंग डेट (सब्सक्रिप्शन शुरू होने की तारीख) से ठीक पहले के तीन कारोबारी दिनों के दौरान के सोने के बंद भाव को आधार बनाता है. इस सीरीज का इश्यू प्राइस तय करने के लिए 17,18 और 19 अगस्त के सोने के बंद भाव को आधार बनाया गया है



और पढ़े :-      




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.