Type Here to Get Search Results !

UPSSSC stenographer Recruitment 2023 in hindi : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में खाली आशुलिपिक के 277 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

UPSSSC  stenographer Recruitment 2023 in hindi : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में खाली आशुलिपिक के 277 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यूपीएसएसएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2023 तक अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन 15 नवंबर तक किया जा सकेगा। कुल पदों में सामान्य चयन के 233 व विशेष चयन के 44 पद हैं। आवेदन www.upsssc.gov.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आयोग के सचिव अवनीश कुमार सक्सेना ने भर्ती के लिए आवेदन लेने संबंधी आदेश जारी किया। भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 वाले ही पात्र होंगे। आवेदन करते समय अंतिम तिथि 6 नवंबर तक अनिवार्य अर्हता प्राप्त करना जरूरी होगा


UPSSSC  stenographer Recruitment 2023 in hindi : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में खाली आशुलिपिक के 277 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी




और पढ़े :-

UP Police SI भर्ती 2023 :उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर में जल्द निकलेगी 2464 पदों पर भर्ती,बकेंसी डिटेल,सेलेक्शन प्रोसेस और सिलेबस और


यूपीएसएसएससी भर्ती 2023: महत्वपूर्ण तिथियां:-


                                                                                                                                         स्टेनोग्राफर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2023 है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर, 2023 से शुरू होगी

आवेदन शुल्कअनआरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 25 रुपये के शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं ली जाएगी।



UPSSSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 शैक्षिक योग्यता:-

UPSSSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता नीचे उल्लिखित है।
  1. UPSSSC PET 2022 स्कोर कार्ड
  2. भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा
  3. हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट और स्टेनो: 80 शब्द प्रति मिनट
  4. NIELIT CCC परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष डिग्री
  5. आयु सीमा
  6. अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आयोग की तरफ से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

UPSSSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के चरण


UPSSSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के चरण हैं –
  1. ऊपर दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “नोटिफिकेशन/विज्ञापन” टैब पर क्लिक करें।
  3. “UPSSSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2023” के सामने उपलब्ध “अप्लाई” पर क्लिक करें।
  4. आवेदन पत्र भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  6. शुल्क भुगतान करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र प्रिंट करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.