Type Here to Get Search Results !

UNSC के अस्थायी सदस्यों के रूप में चुने गए 5 नए देश ,1 जनवरी, 2024 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्य होंगे

 अल्जीरिया, सिएरा लियॉन, द. कोरिया, गुयाना च स्लोवेनिया 1 जनवरी, 2024 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्य होंगे


UNSC के अस्थायी सदस्यों के रूप में चुने गए 5 नए देश ,1 जनवरी, 2024 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्य होंगे


यह भी पढ़े :-



संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद नए अस्थायी सदस्य :-

                                                                                                                     अल्जीरिया, सिएरा लियोन, द कोरिया, गुयाना व स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद नए अस्थायी सदस्य 1 जनवरी, 2024 से होंगे  परिषद् की 2 वर्ष (2024-25) की सदस्यता के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में इनका चुनाव 6 जून, 2023 को किया गया नए न गए इन सदस्यों में अल्जीरिया व सिएरा लियोन को अफ्रीकी क्षेत्र से. द. कोरिया को एशिया प्रशान्त क्षेत्र से तथा गुयाना को लेटिन अमरीकी कैरीबियाई क्षेत्र से जहाँ निर्विरोध ही सुरक्षा परिषद् के लिए चुना गया वहीं पूर्वी यूरोप क्षेत्र की सीट के लिए स्लोवेनिया ने बेलारूस को 153-38 मतों के अन्तर से पराजित किया


15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद् :-

                                                                           15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद् में यह पाँचों देश अल्बानिया, ब्राजील, गवन, घाना व संयुक्त अरब अमीरात का स्थान लेंगे, जो जनवरी, 2022 से सुरक्षा परिषद के सदस्य बनाए गए थे तथा परिषद् में इनका 2 वर्षीय कार्यकाल 31 दिसम्बर, 2023 को पूरा होगा आगामी वर्ष 2024 के दौरान, नए चुने गए उपर्युक्त 5 देशों के अतिरिक्त 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में 5 अन्य अस्थायी सदस्य जापान, ईक्वेडोर, माल्टा, मोजाम्बिक व स्विट्जरलैण्ड होंगे यह पाँचों देश सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्य जून 2022 में निर्वाचित हुए थे तथा परिषद् में उनका 2 वर्षीय कार्यकाल 1 जनवरी, 2023 से शुरू हुआ है. यह पाँचों देश 31 दिसम्बर, 2024 तक सुरक्षा परिषद् के सदस्य रहेंगे.


  • 2024-25 के लिए नए चुने गए पाँचों सदस्य पहले भी सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्य रह चुके हैं अल्जीरिया को 3 बार, गुयाना व द. कोरिया को 2-2 बार तथा सिएरा लियोन व स्लोवेनिया को 1-1 बार यह अवसर पहले भी मिल चुका है। सुरक्षा परिषद् की दो वर्ष की अस्थायी सदस्यता हेतु चयन आम सभा में दो-तिहाई मत (129 मत प्राप्त करना आवश्यक है, भले ही सम्बन्धित देश का अपने क्षेत्र से निर्विरोध चुनाव हो रहा हो
  • 6 जून, 2023 को महासभा में सम्पन्न चुनाव में गुयाना को जहाँ 191 मत प्राप्त हुए. सिएरा लियॉन ने 188, अल्जीरिया ने 184. द. कोरिया ने 180 तथा स्लोवेनिया ने 153 मत पहले ही दौर में प्राप्त किए.
  • जापान रिकॉर्ड 12 बार सुरक्षा परिषद् का अस्थायी सदस्य चुना जा चुका है, जबकि ब्राजील को 11 बार तथा भारत को 8 बार यह अवसर प्राप्त हुआ है.


1 जनवरी, 2024 से 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद् की संरचना


  1. 5 स्थायी सदस्य अमरीका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन व चीन
  2. 5 अस्थायी सदस्य जिनकी द्विवर्षीय सदस्यता 31 दिसम्बर, 2024 को समाप्त होगी- जापान, इक्वेडोर, माल्टा, मोजाम्बिक व स्विट्जरलैण्ड,
  3.  5 अस्थायी सदस्य जिनकी द्विवर्षीय सदस्यता 31 दिसम्बर 2025 को समाप्त होगी- अल्जीरिया, सिएरा लियॉन, गुयाना, द. कोरिया व स्लोवेनिया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.