Type Here to Get Search Results !

US Fighter Jet F-35 disappeared:अमेरिका का नामी फाइटर जेट F-35 ही हो गया गायब,F-35 जेट खरीदने के लिए भारत को रिझा रहा था अमेरिका

US Fighter Jet F-35 disappeared: दुनिया का सबसे आधुनिक और संयुक्त राज्य अमेरिका की नवी का फाइटर जेट F-35 दुर्घटना के बाद अचानक लापता हो गया है। यह कैसे और कहां गायब हो गया है, इसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल अमेरिकी अधिकारी इसकी तलाश में जुटे हुए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका की नेवी का एक नामी फाइटर जेट F-35 दुर्घटना के बाद लापता हो गया है। इसके बाद अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने करोड़ों डॉलर के लापता जेट का पता लगाने में मदद करने के लिए आमलोगों से अपील की है। 'द गार्डियन' के मुताबिक, सेना के अधिकारियों ने बताया है कि इस विमान को उड़ा रहे पायलट ने विमान से कूदकर अपनी जान बचा ली है। अधिकारियों के मुताबिक, मरीन कॉप्स पायलट रविवार की दोपहर उत्तरी चार्ल्सटन के ऊपर F-35 लाइटनिंग II जेट से खुद को सुरक्षित बचाने में कामयाब रहे।

US Fighter Jet F-35 disappeared:अमेरिका का नामी फाइटर जेट F-35 ही  हो गया गायब,F-35 जेट खरीदने के लिए भारत को रिझा रहा  था अमेरिका

यह भी पढ़े :-

Ganesh Chaturthi Puja Muhurat 2023: जानिए सही डेट और शुभ मूहर्त,18 या 19 सितंबर को कब है गणेश चतुर्थी


लॉकहीड मार्टिन का प्रोडक्‍ट:-

                                                                                                     दूसरे F-35 का पायलट चार्ल्सटन बेस पर सुरक्षित लौट आया। फाइटर जेट और पायलट ब्यूफोर्ट में अमेरिका की मरीन फाइटर अटैक ट्रेनिंग स्क्वाड्रन 501 के साथ थे। इस स्‍क्‍वाड्रन पर समु्द्रों में होने वाले युद्धों के लिए सैनिकों को ट्रेनिंग देती है। यह बेस दक्षिण कैरोलिना के अटलांटिक तट से ज्यादा दूर नहीं है। एफ-35 को लॉकहीड मार्टिन बनाती है। पायलट का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। यही अटैक स्‍क्‍वाड्रन F-35B लाइटनिंग II जेट भी ऑपरेट करती है।




F-35 विमान खोजने के लिए अमेरिका ने मांगी मदद:-


                                                                                                                                        फॉक्स न्यूज के अनुसार, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने लापता करोड़ों डॉलर के विमान का पता लगाने के लिए जनता से मदद करने की अपील की है। इसके साथ ही लापता विमान का पता लगाने में मदद के लिए मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन ब्यूफोर्ट के साथ काम कर रहा है। यही नहीं जेट को खोजने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया गया है।

पायलट ने विमान से कूदकर बचाई जान:-

                                                                                                                                       रिपोर्ट के अनुसार, विमान में सवार पायलट, जिसने हादसे से पहले कूदकर अपनी जान बचाई है. उसकी हालत स्थिर है और फिलहाल अस्‍पताल में उनका इलाज जारी है. विमान के गायब होने पर अमेरिका की चिंता यह है कि विमान के पुर्जे कहीं अमेरिका के दुश्मन देशों के हाथ न लग जाएं. ऐसे में विमान को लेकर खोज अभियान व्यापक स्तर पर चलाई जा रही है.

 

खराब मौसम F-35 लड़ाकू विमान लापता:-


                                                                                                                                                   बेस चार्ल्सटन के सीनियर मास्टर सार्जेंट हीथर स्टैंटन ने बताया कि खराब मौसम साफ होने के बाद दक्षिण कैरोलिना कानून प्रवर्तन प्रभाग का एक हेलीकॉप्टर F-35 जेट की खोज में लगाया गया है। मेजर सेलिनास ने बताया है कि F-35 फाइटर जेट का पायलट संयुक्त बेस चार्ल्सटन में सुरक्षित लौट आया है। लड़ाकू विमान के इस तरह लापता होने से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। इस पर लोग कड़ी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्थानीय कांग्रेस सदस्य नैन्सी मेस ने एक्स पर लिखा, "आखिर आप एफ-35 फाइटर जेट को कैसे गंवा सकते हैं? उसमें कोई ट्रैकिंग डिवाइस कैसे नहीं है





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.