Type Here to Get Search Results !

आरडी स्कीम क्या है? What is RD Scheme benefites



आरडी स्कीम 2023 है? What is RD Scheme

RD स्कीम ( Recurring Deposit Scheme), ऐसी जमा योजना है, जिसमें आपको 5 साल तक, हर महीने एक निश्चित रकम जमा करनी पड़ती है। 5 साल की अवधि पूरी होने के बाद आपकी कुल जमा (Total Deposit) और कुल ब्याज (Total Interest) को मिलाकर पूरा पैसा वापस मिल जाता है। RD का मतलब रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) होता है। आरडी अकाउंट एक ऐसा खाता होता है जिसमें कोई भी व्यक्ति एक निश्चित समय अवधि के लिए हर महीने एक निश्चित धनराशि जमा करवा सकता है और समय पूरा होने पर ब्याज सहित राशि को प्राप्त कर सकता है। इसमें हर महीने पैसा जमा करवा सकते हैंइसका अकाउंट, आप पोस्ट ऑफिस की किसी भी शाखा (Branch) में खुलवा सकते हैंं। इसमें खाता खुलवाने, पैसा जमा करने और निकालने के नियम इस प्रकार हैं-

और पढ़े :-         सीनियर  सिटीजन सेविंग स्कीम 2023 क्या है ? SCSS स्कीम  में ब्याज दर,योग्यता,लाभ,खाता खोलने, पैसे जमा करने और निकालने के नियमों के बारे में  जानकारी


आरडी से क्या फायदा है?


अगर आप पोस्ट ऑफिस में 6.2 प्रतिशत की ब्याज दर पर हर महीने 5000 रुपये जमा करते हैं तो 5 साल बाद आपको 3.52 लाख की रकम मिलेगी और 10 साल बाद ये बढ़कर 8.32 लाख हो जाएगी।


  1. आरडी में हर महीने कुछ रुपये जमा करने से बचत करने की आदत बन जाती है।
  2. आरडी में निवेश करना जोखिम भरा नहीं माना जाता है।
  3. आरडी में न्यूनतम 100 रुपये जमा करवा सकते हैं। हालांकि, कई बैंकों में राशि अलग-अलग भी हो सकती है।
  4. इसमें मिलने वाला ब्याज लगभग एफडी के बराबर ही होता है, इसलिए इसे बेस्ट भी माना जाता है।
  5. आरडी अमाउंट को गिरवी रखकर घर, कार आदि चीज खरीदने के लिए लोन भी ले सकते हैं। हालांकि, लोन जमा राशि का लगभग 80-90 प्रतिशत हो सकता है।
  6. कई बैंक मैच्योरिटी की अवधि से पहले पैसा निकालने की सुविधा प्रदान करते हैं।

आरडी स्कीम में कम से कम 100 रुपए जमा करके खोल सकते हैं खाता:-


                                   पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में आप कम से कम 100 रुपए जमा करके अकाउंट खुलवा सकते हैं। इससे अधिक कितनी भी अधिक रकम आप जमा कर सकते हैं। अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है। बस यह ध्यान रखें कि अगले 5 वर्षों तक, हर महीने आपको उतनी रकम जमा करनी है। एक बात और, जो रकम आप जमा कर रहे हैं वह 10 रुपए के गुणांक में होनी चाहिए।



Rd पर कितना ब्याज मिलता है:-


अवधि ब्याज दर(%)

1 से 2 साल के लिए 5.10
2 से 3 साल के लिए 5.10
3 से 5 साल के लिए 5.30
5 से 10 साल के लिए 5.40

और पढ़े :-         

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.