India’s forex reserves:15 माह के अंतराल के पश्चात् देश के आरक्षित विदेशी मुद्रा कोषों ने 600 अरब डॉलर का बिन्दु पार किया
यह भी पढ़े :-
जुलाई 2023 के मध्य में भारत के आरक्षित विदेशी मुद्रा कोष(India’s forex reserves) एक बार पुनः 600 अरब डॉलर का बिन्दु पाए गए रिजर्व बैंक द्वारा 21 जुलाई, 2023 को जारी ताजा आँकड़ों के अनुसार 14 जुलाई, 2023 को कुल विदेशी मुद्रा कोष 609.022 अरब डॉलर के हो गए थे, आरबीआई के आँकड़ों के अनुसार विगत एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा कोष में 12.74 अरब डॉलर की वृद्धि हुई. एक सप्ताह पूर्व 7 जुलाई, 2023 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा कोष 596-28 अरब डॉलर के थे
भारत के विदेशी मुद्रा कोष(India’s forex reserves) :-
विदेशी मुद्रा कोष में विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियों के अतिरिक्त स्वर्ण कोष, एसडीआर (Special Drawing Rights) व अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित राशि शामिल की जाती है. रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार 14 जुलाई, 2023 को कुल 609-022 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा कोष में विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियाँ (Foreign Currency Assets) 540.166 अरब डॉलर की थी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 28 .604 अरब डोलर अधिक थी ) 609.022 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा कोष में स्वर्ण कोष 45-197 अरब डॉलर के थे तथा अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास देश की रखी सुरक्षित राशि (Tranche with IMF) 5.175 अरब डॉलर की थी. इसी तिथि को विशेष अधिकार राशि (SDR) की 18.484 अरब डॉलर थी
भारत के विदेशी मुद्रा कोष (अरब डॉलर)
14 जुलाई, 2023 की स्थिति
विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियाँ (Foreign Currency Assets) 540-166
स्वर्ण (Gold) 45-197
विशेष आहरण अधिकार (SDR) 18-484
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि (Tranche with IMF) 5.175
कुल विदेशी मुद्रा कोष 609-022
यह भी पढ़े :-
- UNSC के अस्थायी सदस्यों के रूप में चुने गए 5 नए देश ,1 जनवरी, 2024 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थायी सदस्य होंगे
- World Tiger Day 2023: देश में बाघ प्रोजेक्ट टाइगर रिपोर्ट ,MP फिर बना 'टाइगर स्टेट', 785 बाघों के साथ अव्वल
- नौसेना के युद्धपोतों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी , पोत का वजन लगभग 45,000 टन होगा
.